*सरायकेला: बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: नगर पालिका आम निर्वाचन (वोट पर्व) में मतदाताओं की रुख मतदान केंद्रों की ओर है। यहां तक कि सरायकेला नगर पंचायत अंतर्गत कई बूथों पर मतदाताओं की भीड़ देखा गया।
सुबह सात बजे के बाद वार्ड संख्या 4 सरगीडीह विद्यालय मतदान केंद्र में मतदाताओं का भीड़ देखा गया। मतदाता मताधिकार का उपयोग करने के लिए कतार में लगे थे।
इधर वार्ड संख्या 7 में भी मतदाता मताधिकार का उपयोग करने के लिए बूथ में पहुंच रहे हैं। अटल क्लिनिक, सामुदायिक भवन बूथ पर मतदाता मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। वार्ड संख्या 9 में सुबह 7 सात बजे के बाद मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। धोबासाई स्थित विद्यालय बूथ में लोग मताधिकार का उपयोग करने के लिए कतार में लगे हुए हैं।
इधर स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं निर्भीक वातावरण में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस प्रशासन हर बूथ पर सक्रिय है।
जानकारी के मुताबिक सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक औसत मतदान 13.68 प्रतिशत रही।
इधर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 9.35 प्रतिशत जबकि कपाली नगर परिषद क्षेत्र में 8.99 प्रतिशत मतदाता मताधिकार का उपयोग कर चुके हैं ।



Comments
Post a Comment