नगर निकाय चुनाव


*सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे मनोज, 3 को करेंगे नामांकन पत्र दाखिल*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड में हो रही गैर दलीय नगर निकाय चुनाव में सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष सीट के लिए श्री मनोज कुमार चौधरी चुनावी मैदान में उतरेंगे।

सूत्रों के मुताबिक इन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन प्राप्त है। झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो के उपस्थिति में पार्टी के सरायकेला नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य ने इन्हें माला पहनकर स्वागत किया। मौके में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भोला महंती भी थे। पिछले बार नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर हुई थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी के रूप में मनोज कुमार चौधरी सरायकेला नगर पंचायत के  उपाध्यक्ष सीट के लिए चुनाव लड़े और जीत हासिल की थी। सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी इस बार गैर दलीय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे। जानकारी के मुताबिक 3 फरवरी को वह समाहरणालय पहुंचेंगे एवं निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र (नाम निर्देशन पत्र) दाखिल करेंगे।

Comments