नगर निकाय चुनाव


नगर पालिका आम निर्वाचन को लेकर प्रशासन अलर्ट 

दीपक कुमार दारोघा

सरायकेला: नगर पालिका आम निर्वाचन को लेकर सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन अलर्ट है। यहां तक कि बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की उपस्थिति में मतदान पूर्व व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिसमें उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न कोषांग द्वारा संचालित गतिविधियों तथा पूर्व में दिए गए दिशा निर्देश के अनुपालन की स्थिति का समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सेक्टर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में निरंतर भ्रमण एवं निगरानी सुनिश्चित की जाए।

 मतदान केंद्रों पर भीड़ नियंत्रण सहित विभिन्न बिंदुओं पर उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पोलिंग पार्टी डिस्पैच एवं रिसीविंग प्लान की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, डीआरडीए निदेशक अजय तिर्की, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, पुलिस उपाध्यक्ष (मुख्यालय)सहित विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Comments