महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव


*सरायकेला: महिला महाविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव में के.यू के कुल सचिव डॉ रंजीत ने छात्राओं को किया प्रोत्साहित, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिला सम्मान*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित महिला महाविद्यालय में पिछले एक महीने से चल रही युवा महोत्सव में कई प्रतियोगिताएं हुई और 17 फरवरी को समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिला सम्मान।

समारोह में कोल्हन विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ रंजीत कुमार कर्ण, डॉ आर.एस दयाल, उक्त कॉलेज की प्राचार्य डॉ स्पार्कलीन देई की मुख्य रूप से उपस्थिति रही। 

इनके कर कमलों से उत्कृष्ट प्रतिभागीयों को सम्मान मिला। जानकारी के मुताबिक महिला सशक्तिकरण विषयक भाषण प्रतियोगिता में ज्योति दारोघा ने प्रथम स्थान प्राप्त की। बसंती हेंब्रम द्वितीय एवं सोमवारी मुंडा तृतीय स्थान पर रही। सोलो डांस प्रतियोगिता में दिव्या गोप प्रथम जबकि सविता दिग्गी द्वितीय तथा वैष्णवी तिवारी तृतीया स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में स्वीटी प्रधान,सुमन कुमारी गुप्ता,सरिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान पर रहे।

पेंटिंग प्रतियोगिता में सुमन कुमारी गुप्ता, शशि रानी पूर्ति, बसंती हेंब्रम क्रमशः प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में मनीषा कर्मकार प्रथम स्थान हासिल की। कंचन कुमारी प्रधान, भारती नायक क्रमशः द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। कल्चरल रैंप प्रतियोगिता में बसंती हेंब्रम, आशा पाडिहारी, नंदिनी रावत क्रमशः प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान पर रहे। गायन प्रतियोगिता में बसंती हेंब्रम प्रथम स्थान हासिल की जबकि लक्ष्मी सोय, शीला चाकी क्रमशः द्वितीय,तृतीय स्थान पर रहे।

 युवा महोत्सव के दौरान महीने भर चली विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने-अपने हुनर दिखाया। मंगलवार को समापन समारोह में उक्त प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर महाविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान हर्षोल्लास का माहौल रहा।

Comments