*सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुमित द्वारा जारी संकल्प पत्र के समर्थन में भाजपाइयों ने भरी हुंकार, पहुंचे लोगों के पास, बक्सा छाप में वोट की किया अपील*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड में हो रही गैर दलीय नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुमित कुमार चौधरी ने अपने नगर चुनावी कार्यालय में मीडिया के समक्ष संकल्प पत्र जारी किया, जिसके समर्थन में भाजपाइयों ने हुंकार भरी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह यहां के प्रभारी रमाकांत महतो ने कहा भाजपा जिस प्रकार चुनावी एजेंडा संकल्प पत्र जारी करता है,उसी प्रकार भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी ने संकल्प पत्र जारी किया। इसी एजेंडा संकल्प पत्र के साथ कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और भाजपा समर्थित प्रार्थी को विजय बनाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा भाजपा यहां विकास चाहती है। मौके में उपस्थित भाजपा नेता सह जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने पार्टी समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुमित चौधरी द्वारा जारी संकल्प पत्र के समर्थन में कहा कि सबका साथ सबका विकास का संकल्प है। उन्होंने संकल्प पत्र को पढ़कर भी सुनाया और कहा सीधे जन संवाद के माध्यम से समस्याओं का निष्पादन होगा। सभी मोहल्लों में रोड लाइट एवं बिजली की सुविधा होगी। कला संस्कृति के उत्थान के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। मौके में पार्टी समर्थित उम्मीदवार सुमित कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया कि संगठन कार्यकर्ताबंधु ने क्षेत्र का समस्या ढूंढा और मिलकर संकल्प पत्र बनाया गया। उन्होंने कहा कि रेलवे नेटवर्क को भी नगर से जोड़ने का प्रयास रहेगा। मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन देने का काम होगा। नगर पंचायत की ओर से निशुल्क शव वहन और लकड़ी की व्यवस्था होगी। लाइब्रेरी में ओड़िया पुस्तक सहित संकल्प पत्र के हवाले से कई घोषणा की। संकल्प पत्र के समर्थन में भाजपा नेत्री मीनाक्षी पटनायक भी उपस्थित थे।भाजपा नगर अध्यक्ष बीजू दत्ता की भी उपस्थिति रही।
इससे पहले भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह संयोजक राजा सिंहदेव ने कहा कि संकल्प पत्र को लेकर जनता के बीच जाएंगे।
कार्यक्रम के बाद उम्मीदवार सुमित कुमार चौधरी ने जनसंपर्क अभियान भी चलाया एवं लोगों से वोट की अपील की। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प पत्र के बारे में लोगों को बताया एवं सबका साथ, सबका विकास के लिए सुमित के पक्ष में बक्सा छाप में वोट की अपील की।


Comments
Post a Comment