शिवरात्रि पूजा एवं माघे सांस्कृतिक समारोह


*सरायकेला: महाशिवरात्रि उत्सव पर शत्रुशाल में लगी मेला, हुई माघे समारोह, उमड़ी लोगों की भीड़* 

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: ग्राम शत्रुशाल में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री गणेश सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित माघे सांस्कृतिक समारोह में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़।

उक्त समिति के अध्यक्ष गणेश गागराई के दिशा निर्देश पर हुई विभिन्न कार्यक्रम का लोग आनंद लेने में मशगूल दिखे। इस दौरान नया गाड़ी, बुढ़ी गाड़ी नाच भी देखने को मिला। बालक बालिकाओं के लिए खेल प्रतियोगिता भी हुई। ग्रामीण बच्चों ने इसमें भाग लिया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भी बालिकाओं ने अपना हुनर दिखाया। मेंढक दौड़ प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम में बालक बालिकाओं ने अपना हुनर दिखाया।

इधर तड़के सुबह पास के गांव में स्थित शिव मंदिर में लोगों का भीड़ रही। लोगों ने पूजा अर्चना की एवं भगवान शिव के प्रति आस्था जताया। इसके बाद लोगों का रुख मेला की ओर रहा। यहां विराट मुर्गा पाड़ा का आनंद लेते भी लोग दिखे। अपराहन को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुई। लोगों का भारी भीड़ देखा गया। 

मुडकुम पंचायत के पूर्व मुखिया एवं उक्त समिति के अध्यक्ष गणेश गागराई ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर शत्रुशाल में वर्षों से मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम होता रहा है। कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाता है।

 कार्यक्रम में पूर्व मुखिया सूरजमनी गागराई, शिवचरण पान, मुकेश पण्डा, अरूण गोप, धर्मडीहा ग्राम प्रधान श्रीकांत गोप, लखींद्र टुडू, विष्णु बानरा आदि अतिथियों की उपस्थिति रही।

Comments