*मंत्री दीपक बिरूवा पहुंचे सरायकेला, झामुमो समर्थित उम्मीदवार मनोज का बढ़ाया हौसला, किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड में हो रही गैर दलीय नगर निकाय चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवार को जीताने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कमर कस ली है।
इसकी एक झलक सरायकेला में देखने को मिला। झामुमो समर्थित सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज कुमार चौधरी के समर्थन में पहुंचे मंत्री दीपक बिरूवा का यहां भव्य स्वागत हुआ। विधायक दशरथ गागराई, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू,झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, सुधीर महतो, जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो आदि वरीय नेताओं का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इनके कर कमलों से जेल रोड बजरंग चौक के पास चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरूवा ने उम्मीदवार मनोज कुमार चौधरी एवं कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि चुनाव में परिणाम बेहतर होगा। उन्होंने मीडिया से कहा कि उम्मीद है इस बार जनता सरायकेला के विकास के लिए मनोज चौधरी को पुनः मौका देंगे। सभी प्रयासरत हैं।
नगर चुनावी कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला महांती, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, अविनाश कवि, हरि लोहार,सौरभ साहू,उमेश भोल, विशु हेंब्रम, बैजनाथ टुडू, सुरेश हेंब्रम, कृष्ण राणा, तपन कामिला आदि कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति रही।


Comments
Post a Comment