*सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जलेश के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन, शुरू की जनसंपर्क अभियान*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड में हो रही गैर दलीय नगर निकाय चुनाव में सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जलेश कवि ने अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान शुरू की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान वह विभिन्न टोला-मोहल्ला के अलावे दुआन साई भी पहुंचे। लोगों से मिले एवं एयर कंडीशनर छाप में वोट की अपील की। इनके प्रचार अभियान में भोंपू भी बज रहा था।
बताते चलें कि इससे पहले गोपबंधु चौक के समीप इनके चुनावी कार्यालय का उद्घाटन सेवानिवृत इंजीनियर दुर्गा प्रसाद दुबे एवं अतिथियों के कर कमलों से हुआ।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार, जमील अहमद, अध्यक्ष अंजुमन इस्लामिया कमिटी, रंजीत नंदा, सनत आचार्य, अधिवक्ता प्रदीप तेन्दु रथ, सानो कवि,मलय कवि,सरस सतपथी आदि समर्थकों की उपस्थिति रही।


Comments
Post a Comment