*सरायकेला: सुमित-मनोज ने चलाया जनसंपर्क अभियान, भाजपा-झामुमो कार्यकर्ता अपने-अपने पार्टी समर्थित उम्मीदवार के साथ जनसंपर्क अभियान में दिखे सक्रिय*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड में हो रही गैर दलीय नगर निकाय चुनाव में झामुमो समर्थित सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज कुमार चौधरी द्वारा जनसंपर्क अभियान शुरू करते ही लोगों में राजनीतिक चर्चा बढ़ने लगी है।
यह कि मनोज चौधरी का पिछला उपाध्यक्ष पद का कार्यकाल कैसा रहा। अब अध्यक्ष पद के लिए क्या एजेंडा लेकर चुनाव में आए हैं। मनोज चौधरी का दमदार एंट्री से उनके समर्थक एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यकर्ता,समर्थक सफेद टीशर्ट टोपी पहने प्रचार अभियान में शामिल थे। टी-शर्ट में सुनो सरायकेला, चुनो कामवाला लिखा था।
इनके जनसंपर्क अभियान में झामुमो जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो,जिला उपाध्यक्ष भोला महांती, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य सहित कार्यकर्ता, समर्थक शामिल थे।
जनसंपर्क अभियान के दौरान मनोज चौधरी डोर टू डोर पहुंचे, लोगों से मिले एवं टॉर्च छाप में वोट की अपील की। जनसंपर्क अभियान में उन्होंने लोगों की समस्या भी सुनी एवं विकास के वादों के साथ समर्थन की अपील की।
इधर भाजपा समर्थित सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुमित कुमार चौधरी ने भी विभिन्न टोला मोहल्ला में जनसंपर्क अभियान छेड़ रखा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान वह हाट साई, दारोघा टोला, संजय चौक सहित मार्केट में भी लोगों से मिले एवं बक्सा छाप में वोट की अपील की। जनसंपर्क अभियान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, लल्लन सिंह, राजकुमार सिंह, बद्री नारायण, सुदीप पटनायक, सूर्या देवी, सोहन सिंह, राजेश नंदा आदि शामिल थे।



Comments
Post a Comment