नगर निकाय चुनाव

 

*सरायकेला: अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने छेड़ी जनसंपर्क अभियान, राजा रंक सभी पहुंच रहे जनता के दरवाजे,चाय दुकानों में भी हो रही चुनावी चर्चा*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड में हो रही नगर निकाय चुनाव में सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान छेड़ रखा है। 

 यहां तक कि चाय दुकानों में भी चुनावी चर्चा जोरों पर है। चाय का चुस्की लेते हुए लोग यह कहते नहीं थकते हैं कि अब की बार वोट वैलेट पेपर से होगा।

जनसंपर्क अभियान में मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव भी दिखे। वह खुद अपने समर्थकों के साथ टोला मोहल्ला जाकर लोगों से छड़ी छाप में वोट के लिए अपील कर रहे हैं। 

उन्होंने अपने समर्थकों के साथ हेंसाहुडी, दारोघा टोला सहित विभिन्न टोला मोहल्ला बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। उनके समर्थक भी छड़ी छाप में वोट के लिए लोगों को जागरूक करने में सक्रिय दिखे। 

इधर भाजपा समर्थित सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुमित कुमार चौधरी ने भी जनसंपर्क अभियान छेड़ रखा है। 

उन्होंने अपने समर्थक, कार्यकर्ताओं के साथ गोपबंधु चौक के आसपास जनसंपर्क अभियान चलाया एवं बक्सा छाप पर नागरिकों से वोट की अपील की। उनके प्रचार अभियान में भोंपू भी बज रहा था। भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी उनके प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं और जनसंपर्क के दौरान लोगों से बक्सा छाप में वोट की अपील कर रहे हैं।

Comments