हरि नाम संकीर्तन



*सरायकेला: पूर्णिमा को काला पत्थर में रही हरि भक्ति का उत्कर्ष, संकीर्तन में रमे रहे भक्त श्रद्धालु*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: गांव काला पत्थर में हरि संकीर्तन समिति द्वारा आयोजित 24 प्रहार हरि संकीर्तन में रमे रहे भक्त श्रद्धालु।

गुरु-जया एकादशी को शुरू हुई इस श्री राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ में ईचागढ़, धलभूमगढ़, खरसावां के हरि संकीर्तन मंडलियों ने भी योगदान दिया। विभिन्न क्षेत्र से आए संकीर्तन मंडली ने हरि नाम के जरिए श्रद्धा भक्ति का माहौल बनाए रखा। पूर्णिमा को हरि भक्ति का उत्कर्ष रहा। धूलोट का रश्म हुई। सैकड़ों महिला पुरुषों ने हरी नाम संकीर्तन कर गांव का परिक्रमा किया। ग्रामीण भक्त श्रद्धालु हरि भक्ति में रमे रहे। गांव में भक्ति उल्लास का माहौल रहा।

 उक्त हरि संकीर्तन समिति के अध्यक्ष शिवचरण महतो, उपाध्यक्ष रथो महतो, सचिव रवि महतो, कोषाध्यक्ष पैराग महतो, सहित ठाकुर दास महतो, लोटो महतो, कृष्णा महतो, यादव महतो,  मानू  महतो, सुशांतो महतो, सुभाष महतो आदि तमाम सदस्यों का सक्रियता रही।

Comments