नगर पालिका क्षेत्र में 23 को सरकारी कार्यालय, प्रतिष्ठान रहेंगे बंद


 *नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट,मतदान पदाधिकारियों का हुई प्रशिक्षण*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड में हो रही गैर दलीय नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवार अपने-अपने प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं जबकि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है।

इसका एक झलक सरायकेला में देखने को मिला। एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय में तृतीय एवं चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण हुई। मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया से संबंधित दायित्व एवं कार्यों की जानकारी दी गई। 

इधर जानकारी मिली कि संबंधित नगर पालिका क्षेत्र में अवस्थित सभी सरकारी कार्यालय/ सार्वजनिक प्रतिष्ठान मतदान के दिन 23 फरवरी को बंद रहेंगे।

 सूत्रों के मुताबिक झारखंड राज्य में नगर पालिका आम निर्वाचन के अवसर पर संबंधित नगर पालिका क्षेत्र में मतदान की निर्धारित तिथि 23 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। महामहिम राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव दिलीप कुमार साह ने फरमान जारी की है। जारी अधिसूचना के मुताबिक संबंधित नगर पालिका क्षेत्र में अवस्थित सभी सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक प्रतिष्ठान 23 फरवरी को बंद रहेंगे।

Comments