*नगर निकाय चुनाव को लेकर माल वाहक वाहन परिचालन पर 22 एवं 23 को लगेगा अंकुश*


*जिला निर्वाचन पदाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: नगर पालिका आम निर्वाचन के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन हेतु शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने (काशी साहू महाविद्यालय) सरायकेला में डिस्पैच सेंटर स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्रों का निरीक्षण की एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार,डीआडीए निदेशक अजय तिर्की, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इधर सूत्रों के मुताबिक जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश के आलोक में 22 फरवरी पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 6 बजे तक सीनी मोड़ से (सरायकेला चाईबासा मार्ग) बीजेपी कार्यालय तक सभी प्रकार के माल वाहक छोटे बड़े वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। 

इसी प्रकार 23 फरवरी को अपराह्न 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक सरायकेला बिरसा चौक से 500 मी, पूर्व कांड्रा टोल से आदित्यपुर पुलिया तक तथा कांदरबेड़ा पुलिया से शहरबेड़ा तक सभी प्रकार के माल वाहक वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा।

Comments