सरायकेला खरकाई नदी में लगी महिलाओं के लिए मेला

 


*सरायकेला: खरकाई नदी में लगी मेला का महिलाओं ने उठाया आनंद, बड़ा कांकड़ा गंगा मेला में भी रही लोगों की भीड़*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: मकर संक्रांति के अवसर पर सरायकेला खरकाई नदी गर्भ में लगी महिलाओं के लिए विशेष मेला।

महिलाएं मेला में पहुंचे। नदी गर्भ में स्थित गर्भेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की। अपनों के बीच कुछ समय प्रकृति के गोद में बिताए। यहां महिलाओं ने पिकनिक का भी आनंद उठाया।

बताया जाता है कि राजा रजवाड़ के समय में मकर संक्रांति के पहले शनिवार को केवल महिलाओं के लिए मेल लगती थी। यह परंपरा अब भी जीवित है।

इधर गम्हरिया प्रखंड के बड़ा  कांकड़ा गांव में आयोजित सात दिवसीय गंगा मेला में भी भारी भीड़ रही। लोग मेला का आनंद लेने में मशगूल दिखे। यहां लोग माता गंगा मक्रेश्वरी देवी की पूजा अर्चना की, माता के प्रति आस्था जताया एवं मेला का आनंद उठाया।

 नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी भी यहां पहुंचे। माता गंगा के प्रति आस्था जताया। गंगा मेला के आयोजकों में नवयुवक आदिवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्याम चरण तियू, चित्रसेन महतो आदि सदस्यगणों की सक्रियता रही।

Comments