भाजपा सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष की हुई घोषणा

 

*भाजपा जिला अध्यक्ष बने हरे कृष्ण प्रधान, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: भारतीय जनता पार्टी का सरायकेला खरसावां जिला कार्यालय में कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारियों की भारी भीड़ रही, जहां पार्टी के चुनाव प्रभारी एवं पर्यवेक्षक ने नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की।

घोषणा के मुताबिक पार्टी के नए जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान बने। पूर्व मंत्री सह चुनाव पर्यवेक्षक अमर बाउरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से राय सुमारी के माध्यम से हरे कृष्ण प्रधान को जिला अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव की पार्टी के प्रति निष्ठा के कारण सांगठनिक चुनाव संपन्न हुआ। पार्टी के चुनाव प्रभारी जटाशंकर पांडेय ने सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया का जिक्र किया एवं अंत में नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। मौके में नए जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने पार्टी प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट की और कहा जो जिम्मेदारी मिला खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता के मान सम्मान में कमी नहीं होगी। मौके में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में सह पर्यवेक्षक धर्मजीत जी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद श्रीवास्तव, सरायकेला के पूर्व विधायक अनंतराम टुडू, पूर्व जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो, उदय सिंहदेव, विजय महतो, बॉबी सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश हांसदा, मीनाक्षी पटनायक सहित पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं आदि की उपस्थिति रही।

Comments