*सरायकेला:जिले में धान अधिप्राप्ति अंतर्गत संचालित गतिविधियों की डीसी ने की प्रखंडवार समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह धान अधिप्राप्ति अंतर्गत संचालित गतिविधियों की प्रखंडवार समीक्षा की एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में बैठक में उपायुक्त ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी धान अधिप्राप्ति केंद्रों (लैंप्स) पर धान की खरीद, समय पर उठाव सहित विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान अधिप्राप्ति कार्य में किसानों का हित सर्वोपरि है। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देश के अनुरूप सभी प्रक्रिया का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी सहित सभी संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment