*सरायकेला: रन फ़ॉर रोड सेफ्टी कार्यक्रम को डीसी, एसपी ने दिखाया हरी झंडी, लोगों ने लिया यातायात नियमों की शपथ*
दीपक कुमार दारोघा
सरायकेला: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह में जिला प्रशासन द्वारा रन फ़ॉर रोड सेफ्टी कार्यक्रम हुई जिसमें सरायकेला इंडोर स्टेडियम परिसर से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने सड़क सुरक्षा के लिए दौड़ कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाया।
उक्त दौड़ कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम (गेस्ट हाउस) से बिरसा मुंडा स्टेडियम तक हुई जिसमें यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा था। दौड़ कार्यक्रम में पदाधिकारी, कर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल थे।
दौड़ में काफिला बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचते ही गुब्बारा उड़ाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।
साथ ही इस अवसर पर मोटर यान निरीक्षक(एमबीआई) दिलीप प्रसाद द्वारा उपस्थित पदाधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।



Comments
Post a Comment