*नगर निकाय चुनाव को दलीय आधार पर ईवीएम द्वारा अविलंब कराने की मांग को लेकर भाजपा ने सरायकेला में किया धरना प्रदर्शन*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड में नगर निकाय चुनाव विलंब के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दलीय आधार पर चुनाव कराने एवं ईवीएम से चुनाव कराने की मांग कर रहे थे। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरे कृष्ण प्रधान, देवाशीष राय, विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य की भी उपस्थिति रही।
धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने दो वर्ष से लंबित नगर निकाय चुनाव को दलीय आधार पर ईवीएम के द्वारा अविलंब कराने के संबंध में महामहिम राज्यपाल के नाम प्रशासक नगर पंचायत सरायकेला को ज्ञापन सौंपा। भाजपा नगर अध्यक्ष बद्री नारायण के अध्यक्षता में हुई इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का मंडल महामंत्री सुमित चौधरी ने संचालन किया।
धरना प्रदर्शन में भाजपा नेत्री मीनाक्षी पटनायक, भाजपा जिला मंत्री सूर्या देवी, पिंकी मोदक, चिरंजीवी महापात्र, माइकेल महतो, रीता दुबे, राजकुमार सिंह, परशुराम कवि, दुखुराम साहू, गणेश महांती, विजु दत्ता आदि कार्यकर्ता की उपस्थिति रही। अंत में भाजपा के मुरली प्रधान ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


Comments
Post a Comment