"हमारा संकल्प- सुरक्षित एवं सशक्त महिला सशक्त झारखंड" कार्यक्रम


*सरायकेला: बाल विवाह मुक्त झारखंड एवं डायन प्रथा उन्मूलन विषयक अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: समाज कल्याण निदेशालय द्वारा आयोजित सामाजिक कुरीति निवारण योजना के अंतर्गत संचालित "हमारा संकल्प- सुरक्षित एवं सशक्त महिला सशक्त झारखंड" कार्यक्रम के तहत टाउन हॉल सरायकेला में बाल विवाह मुक्त झारखंड एवं डायन प्रथा उन्मूलन विषयक अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित।

आयोजित कार्यशाला का सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। श्री बोदरा ने कहा बाल विवाह मुक्त झारखंड के लिए बनाए गए कानूनी प्रावधानों का सख्ती से अनुपालन तथा समाज को निरंतर जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में अतिथियों में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों का मूल कारण शिक्षा एवं जागरूकता का अभाव है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा महिला एवं बालिकाओं के संरक्षण, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता हेतु अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। कार्यक्रम में पद्मश्री छुटनी महतो ने डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध अपने अनुभव बयां किया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त झारखंड,डायन प्रथा उन्मूलन हेतु शपथ दिलाया गया।

प्रशिक्षण सत्र में बाल विवाह एवं डायन प्रथा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की उपस्थिति लोगों को जानकारी मिली। 

कार्यशाला में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, निदेशक सामाजिक सुरक्षा, सीडीपीओ महिला पर्यवेक्षक, सेविका सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी, प्रतिनिधि आदि की उपस्थिति रही।

Comments