राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह का माहौल

 

*सरायकेला:जिला के मुख्य समारोह में उपायुक्त फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज,जिला वासियों को दी गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं*

*दीपक कुमार सिंह*

सरायकेला: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जिला का मुख्य समारोह में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। मुख्य समारोह सरायकेला बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित होगा।

यहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाली परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास 24 जनवरी को हुई। इस अवसर पर उपायुक्त नितिश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की उपस्थिति रही। इनके द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। अंतिम पूर्वाभ्यास में 9 प्लाटूनों ने भाग लिया। 

उपायुक्त ने उपस्थित सभी टुकड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए जिला वासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस (राष्ट्रीय पर्व) को लेकर छात्र-छात्राओं,आम नागरिकों में उत्साह का माहौल है।

Comments