जिला मुख्यालय में इंडोर स्टेडियम का होगा कायाकल्प


*सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला (गेस्ट हाउस क्षेत्र) में स्थित इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण, मरम्मति एवं जीर्णोद्धार कार्यों का उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के साथ स्थल निरीक्षण किया गया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बैडमिंटन कोर्ट से संबंधित चेंजिंग रूम, वेटिंग रूम, शौचालय सहित उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

साथ ही इनडोर स्टेडियम में टेबल टेनिस बोर्ड की अधिष्ठापना सुनिश्चित करने का निर्देश भी उन्होंने दिए। इंडोर स्टेडियम के समीप अवस्थित मैदान का मापांकन(मेजरमेंट) कराते हुए उसके समतलीकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित करने तथा इंडोर स्टेडियम के चारों ओर स्थापित सभी स्ट्रीट लाइटों की जांचोंप्रांत मरम्मति कराने का भी निर्देश दिए।

इंडोर भवन के आसपास एवं भवन के अंदर साफ सफाई पर नियमित निगरानी रखने तथा संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु एक होमगार्ड प्रतिनियुक्त सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। डीसी द्वारा निरीक्षण के क्रम में जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार एवं संबंधित विभाग के कनीय अभियंता की भी उपस्थिति रही।

Comments