सरायकेला के नए एसडीओ अभिनव प्रकाश का हुआ स्वागत


*आईएएस अभिनव प्रकाश बने सरायकेला के एसडीओ, छऊ कलाकारों ने किया स्वागत*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महांती,नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में कलाकारों ने एसडीओ ऑफिस में नए अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश का भव्य स्वागत किया।

अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अभिनव प्रकाश का स्वागत करने पहुंचे कलाकारों में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के समन्वयक सुदीप कवि, संगीत नाटक अकादमी अवार्डी ब्रजेंद्र पटनायक, घासी कर, गजेंद्र महांती, अविनाश कवि आदि शामिल थे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने सरायकेला छऊ कला का उत्थान को लेकर नए अनुमंडल पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया।

बताते चलें कि नए अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियति से पदभार ग्रहण किया। वे पदाधिकारी, कर्मचारियों से भी मिले। कर्मचारी, पदाधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया।

Comments