*सरायकेला खरसावां जिले में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने शिक्षा विभाग अंतर्गत जिला में संचालित विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक बैठक में उपायुक्त द्वारा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्रधरपुर (राजनगर) का भवन जर्जर अवस्था में है। इस पर उपायुक्त ने वैकल्पिक भवन में शैक्षणिक कार्य संचालित करने तथा भवन मरम्मत एवं अतिरिक्त कक्षा निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा बच्चों तक योजनाओं का समय पर लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रखंड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।
बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीआरपी सीआरपी सहित संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment