*झारखंड में निकाय चुनाव के घोषणा के साथ ही राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड में नगर निकाय चुनाव का शंखनाद हो चुका है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने राजधानी रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया कि वोटिंग बैलेट पेपर से होगा।
झारखंड में 48 नगर निकाय के लिए होने वाली चुनाव का अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने मीडिया को बताया कि 28 फरवरी जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रपत्र 5 में निर्वाचन की सूचना प्रकाशन करेंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव गैर दलीय होगी। जनवरी 29 से 4 फरवरी तक नाम निर्देशन (नॉमिनेशन) की तिथि है। स्कूटनी 5 फरवरी को होगी। नाम वापस की तिथि 6 फरवरी और निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि 7 फरवरी है। मतदान की तिथि 23 फरवरी होगी। मतदान प्रातः 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक होगा। मतगणना 27 फरवरी को होगा।
निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही नगर निकाय क्षेत्र में चुनावी चर्चा शुरू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक वार्ड सदस्य से लेकर अध्यक्ष, मेयर पद का चुनाव गैर दलीय होगी। उपाध्यक्ष पद अनारक्षित है। उपाध्यक्ष पद का चुनाव अप्रत्यक्ष होगा। चुनाव में करीब 43 लाख मतदाता भाग लेने वाले हैं। 48 नगर निकायों में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद,19 नगर पंचायत हैं, जहां निर्वाचन होने वाला है। चुनाव के घोषणा के साथ ही राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो चुकी है।

Comments
Post a Comment