जिला मुख्यालय में रही राष्ट्रीय पर्व का उल्लास

 

*जिला मुख्य समारोह में डीसी नितिश कुमार सिंह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, जनता को दी गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई, लोगों ने झांकियों का उठाया आनंद

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सरायकेला में उल्लास का माहौल रहा। 

स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम (एसएफसी मैदान) में मुख्य समारोह हुई। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह यहां पहुंचे एवं एसपी मुकेश कुमार लुणायत के साथ परेड का निरीक्षण किया। समारोह में जनप्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि, प्रशासनिक पदाधिकारी, कर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएं, आम नागरिकों की उपस्थिति रही। 


उपायुक्त ने यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान चारों ओर राष्ट्रभक्ति व उल्लास का माहौल रहा। समारोह में उपायुक्त ने जनता को दिए संदेश के दौरान जिला के उपलब्धियों को बयां किया एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान समारोह में मनमोहक झांकियां भी देखने को मिला।

बताते चलें कि तड़के सुबह स्कूली बच्चों ने तिरंगा झंडा लिए प्रभात फेरी निकाला। नगर परिक्रमा की। इस दौरान बच्चों ने भारत माता की जय, गणतंत्र दिवस अमर रहे का नारा भी बुलंद किया। 

समाहरणालय में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इधर जिला परिषद कार्यालय में भी कार्यक्रम हुई। यहां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, सदस्यगण, कर्मी, प्रशासनिक पदाधिकारी, आम नागरिक मौजूद थे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर न्यायालय, जिला बार एसोसिएशन, अनुमंडल कार्यालय, जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय सहित तमाम सरकारी गैर सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज में भी कार्यक्रम हुई और राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

सरायकेला थाना परिसर में हुई कार्यक्रम में थाना प्रभारी विनय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में गणमान्य अतिथि, पुलिस कर्मी,आम नागरिकों की उपस्थिति रही।


यहां तक कि सरायकेला नगर पंचायत में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुई कार्यक्रम में प्रशासक समीर बोदरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, अरविंद कवि, पूर्व वार्ड सदस्य आलोक पडिहारी, वरुण साहू, सीटी मैनेजर, कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, आम जनता की उपस्थिति रही।





Comments