दिशोम गुरु शिबू सोरेन व शहिद सांसद सुनील महतो की जयंती


*जिला मुख्यालय सरायकेला में झामुमो व्यवसाय मोर्चा जिला अध्यक्ष हरि लोहार के नेतृत्व में आयोजित शिबू व सुनील की जयंती समारोह में गरीब जरूरतमंद लोगों को मिला कंबल*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा के व्यवसाय मोर्चा जिला अध्यक्ष हरि लोहार के नेतृत्व में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं और पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो की 60वीं जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय सरायकेला बिरसा चौक स्थित हरिहर मॉल में हुई कार्यक्रम में गरीबों को मिला कंबल।

इससे पहले कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने दिवंगत शिबू सोरेन के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शहिद सांसद सुनील महतो के चित्र पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके में झामुमो व्यवसाय मोर्चा जिला अध्यक्ष हरि लोहार ने कहा कि 11 जनवरी 1944 को गोला प्रखंड के नेमरा में जन्मे शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक थे। वह झारखंड के मुख्यमंत्री के अलावे केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। वह गरीब मजदूर किसान के मसीहा थे। उन्होंने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाई। 

झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला महांती ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन द्वारा निर्मित जेएमएम पार्टी की आंदोलन से प्रभावित होकर सुनील महतो भी आगे बढ़े। और गरीब गुरवा का आवाज बनकर उनके हक अधिकार के लिए लड़ते लड़ते शहीद हो गए। नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य ने कहा शिबू सोरेन और सुनील महतो ने झारखंडियों के हक अधिकार के लिए जीवन भर संघर्ष किया। कार्यक्रम के दौरान हरि लोहार के कर कमलों से गरीब जरूरतमंद ग्रामीणों को कड़क ठंड में कंबल मिला। लोगों में खुशी का माहौल देखा गया।

कार्यक्रम में झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमेश भोल, अविनाश कवि, सोमा पूर्ति, गणेश गागराई, श्रीधर सिंहदेव, विजय महतो, कृष्णा राणा, सूरज दास, लखन देवगम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेंब्रम, तपन कामिला, अमूल्य महतो, नीरेन सोरेन आदि कार्यकर्ता व आम जनता की उपस्थिति रही।

Comments