झारखंड में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा हुआ सक्रिय

 

*भाजपा आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर हुआ सक्रिय,  प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक, बनी चुनावी रणनीति*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी हुआ सक्रिय।

रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बैठक की। जहां आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनी। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का भी उपस्थिति रही। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही वरिष्ठ नेताओं की टीम प्रमंडल स्तर पर नगर निकाय चुनाव के लिए फीडबैक लेने पहुंचेगी और प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराएगी। महाराष्ट्र में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब बीजेपी झारखंड के 48 नगर निकाय सीट में जीत के लिए सक्रिय हो चुका है।

Comments