*मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय सरायकेला में किया सांकेतिक उपवास*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला पुराना बस स्टैंड के निकट स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत सांकेतिक उपवास रखा।
कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू ने कहा कि मनरेगा कानून को तोड़ मोड कर नया नाम दिया गया बी वीजी राम जी। इसमें दर्शाया गया की 60 प्रतिशत भारत सरकार और 40 प्रतिशत राज्य सरकार का। उन्होंने कहा कि पहले भारत सरकार का 90 प्रतिशत और 10 प्रतिशत श्रमदान था। मनरेगा में पहले यह कानून था। जब चाहे मजदूर बीडीओ को लिख सकता था कि 15 दिन का काम चाहिए। अब लिख नहीं सकते। एनडीए सरकार ने मजदूरों को नजरअंदाज करते हुए जो कानून लाया यह योजना बनाकर रख दिया। इसलिए मजदूरों का हक अधिकार के लिए कांग्रेसियों ने सांकेतिक उपवास रखा।
सांकेतिक उपवास कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष मोहम्मद मृतेज, प्रमोद सिंह, बबन जमील, उपेंद्र शर्मा, कृष्णा सोय, रिजवान खान, गंभीर सिंह, रामचंद्र लोहार, टुकून भंज आदि कांग्रेसियों की उपस्थिति रही।


Comments
Post a Comment