*डीसी के निर्देशानुसार सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा पठानमारा में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: शीतलहर एवं ठंड के मद्देनजर सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा पठानमारा पंचायत में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित।
कार्यक्रम में जरूरतमंद ग्रामीण कंबल लेने पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक उपायुक्त के निर्देशानुसार हुई इस कार्यक्रम में करीब 50 चयनित लाभुकों के बीच कंबल का वितरण हुई। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा निवेदिता राय के कर कमलों से चयनित लाभुकों को कंबल मिला। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थित रही।

Comments
Post a Comment