*शहीदों के सम्मान में ग्राम हेंसा में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, डॉ अतुल सरदार ने किया उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं को पुरस्कृत*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: पहली जनवरी 1948 को हुई खरसावां गोली कांड के घायल एवं प्रत्यक्षदर्शी दिवंगत दशरथ माझी एवं मांगू सोय के याद एवं शहीदों के सम्मान में सरायकेला के हेंसा गांव में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित।
खेलकूद प्रतियोगिता में आसपास गांव के स्कूली बच्चों ने भाग लिया। सुई सुता रेस, मेंढक रेस, 100 मीटर दौड़ सहित कई खेल का प्रतियोगिता हुई। खेल प्रतियोगिता के निर्णायक में गांव की शिक्षिका सिरोमणि जामुदा, संजय पूर्ति सक्रिय दिखे। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ अतुल सरदार ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया।
मेंढक रेस में अरमन पूर्ति, प्रीत जामुदा, देव सोय को क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार मिला। सुई सुता रेस में प्रथम ईमारन जामुदा, द्वितीय केजरी सोय एवं तृतीय पुरस्कार अन्नाती जामुदा को मिला। इसके अलावे 100 मीटर दौड़, चप्पल रेस के उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के संचालन में शंकर सोय एवं उनके संस्था के सदस्यगण सक्रिय दिखे।कार्यक्रम में जगन्नाथ सरदार, गणेश सरदार सहित गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।


Comments
Post a Comment