*खरसांवा गोली कांड के 78वीं शहादत दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने की शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: खरसावां गोली कांड की 78वीं शहादत दिवस पर पहली जनवरी को झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खरसावां पहुंचे एवं शहीद स्थल पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मंत्री दीपक बिरूवा, सांसद जोबा माझी, विधायक दशरथ गागराई, विधायक सुखराम उरांव आदि शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई कि खरसावां के वीर शहीदों के वंशजों की पहचान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
इससे पहले खरसावां अर्जुना स्टेडियम स्थित हेलीपैड के बाहर मंत्री, विधायक के अलावे जिला के जेएमएम पार्टी पदाधिकारियों ने सीएम हेमंत सोरेन का स्वागत किया। वहां से सीएम का काफिला शहीद केरसे मुंडा चौक पहुंची। सीएम हेमंत सोरेन ने यहां शहीद स्मृति चिन्ह पर नमन किया।
बताते चलें कि खरसावां शहीद स्थल में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा नेत्री मीरा मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव आदि शामिल थे।
इसके अलावे विभिन्न क्षेत्र से आए झारखंड आंदोलनकारी सम्मान प्राप्त लोगों ने भी शहीदों को नमन किया। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी शहीद स्थल पहुंचे एवं शहीदों को नमन किया। पूरे कार्यक्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, एसपी मुकेश लुणायत के नेतृत्व में विधि व्यवस्था सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय रही।



Comments
Post a Comment