गौड़ सेवा संघ का 35 वां संकल्प दिवस 23 को

 

सरायकेला:  क्षेत्रीय गौड़ समाज का वनभोज सह मिलन समारोह में संकल्प दिवस को लेकर बनी रणनीति

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: संजय नदी के किनारे मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण देवीस्थली माता ठाकुराणी दरह के पास क्षेत्रीय गौड़ समाज (महालीमोरूप) का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित।

मिलन समारोह में क्षेत्रीय गौड़  सेवा संघ के पदाधिकारियों का भी उपस्थिति रही। यहां सभी ने पूजा अर्चना की एवं माता ठाकुराणी के प्रति आस्था जताया। पूजा अर्चना के बाद उपस्थित समाज के लोगों ने गौड़  समाज के उत्थान को लेकर विचार विमर्श किया। मिलन समारोह में विचार विमर्श के दौरान आगामी 23 जनवरी को आदित्यपुर के आसंगी में होने वाली गौड़ सेवा संघ के 35 वां संकल्प दिवस को सफल बनाने की रणनीति बनाई।

मौके में गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष पितवासो प्रधान भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आपसी एक जुटता जरूरी है। संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष हेमसागर प्रधान, नागेश्वर प्रधान, अभिमन्यु गोप ने भी संबोधित किया। मिलन समारोह का संचालन मुरली प्रधान ने किया। संघ के केंद्रीय प्रवक्ता उमाकांत प्रधान ने धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रकृति के गोद में कुछ समय बिताने के बाद आए समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से वनभोज का आनंद उठाया। परमेश्वर प्रधान, पंचू प्रधान, आकाश प्रधान, सूर्य प्रधान, अर्जुन प्रधान, भैरव प्रधान, तीर्थो  प्रधान, सीतानाथ प्रधान, दीनबंधु प्रधान, शैलेंद्र प्रधान, जगदीश प्रधान सहित काफी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

Comments