*सुरक्षित यातायात व्यवस्था को लेकर "सतर्क चालक,सुरक्षित जीवन" विषयक सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने वाहन चालकों को दिलाई शपथ*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 (द्वितीय दिवस) के अवसर पर श्री सीमेंट खरसावां परिसर में सरायकेला खरसावां जिला परिवहन विभाग द्वारा "सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन" विषयक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी मिला। परामर्श सत्र के दौरान वक्ताओं ने चलती वाहन से चढ़ने-उतरने, ओवरलोडिंग,रात्रि के समय दृश्यता की कमी तथा गलत दिशा में वाहन परिचालन के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से उत्पन्न जोखिमों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।
साथ ही सुरक्षित वाहन चालन संचालन, यातायात नियमों के पालन, एवं दुर्घटना से बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने मोटर यान निरीक्षक दिलीप कुमार, रवि प्रसाद सहित सड़क सुरक्षा टीम की उपस्थिति में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाई। बताया गया कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों की कड़ाई से पालन करें।



Comments
Post a Comment