झामुमो का जिला मुख्यालय में हुई कार्यक्रम,लोगों में बंटी मिठाइयां

 

*पेसा कानून के पारित होते ही जिला मुख्यालय सरायकेला में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मनाया जश्न, गणेश महाली ने कहा-आबुआ सरकार ने दिया पेसा का अधिकार*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: पेसा कानून के झारखंड कैबिनेट से पारित होने की खुशी में जिला मुख्यालय सरायकेला में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मनाया जश्न।

झामुमो जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो के नेतृत्व में आयोजित इस धन्यवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ता के अलावे आम जनों की भी उपस्थिति रही। गैरेज चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार प्रकट किया। मौके में लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी गई। इस दौरान कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के धुन में थिरकते हुए नजर आए।

कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली ने कहा कि आदिवासियों की चिरपरिचित मांग थी। आबुआ सरकार ने दिया पेसा का अधिकार। वक्ताओं ने कहा पेसा का अधिकार स्वशासन की मजबूत नींव है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन से ग्राम सभाओं को वास्तविक अधिकार मिलेगा। स्थानीय संसाधनों पर स्थानीय लोगों का अधिकार सुनिश्चित होगा। मौके में कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार का जयकारा लगाया। उल्लास का वातावरण रहा। 

कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, सुधीर चंद्र महतो, विशु हेंब्रम, झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला महांती, भुण्डा बेसरा, पार्टी के साहित्य संस्कृति जिला अध्यक्ष अविनाश कवि, व्यवसाय मंच के जिला उपाध्यक्ष सौरव साहू, कृष्णा राणा, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आम जनों की उपस्थिति रही।

Comments