*नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी विकास सिंह ने आकांक्षी प्रखंड सरायकेला, गम्हरिया में संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी सह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निदेशक विकास सिंह आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संचालित विकासात्मक एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण के क्रम में सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पठानमारा पंचायत के धोबाडीह आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे एवं स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के मुताबिक आंगनवाड़ी केंद्र में उन्होंने बच्चों की शिक्षा एवं पोषण स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने ईटाकुदर पंचायत अंतर्गत बुंडू ग्राम स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण किया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया।
इसके अलावा तीतरबीला में उन्होंने राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई में पशुओं के उपचार, टीकाकरण की व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया अंतर्गत विरबांस पंचायत भवन एवं विरबांस उत्क्रमित मध्य विद्यालय का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उनके साथ डीडीसी रीना हांसदा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित संबंधित विभाग के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।




Comments
Post a Comment