*बिहार के लोजपा(आर) विधायक प्रकाश चंद्र का सरायकेला में हुआ भव्य स्वागत*
दीपक कुमार दारोघा
सरायकेला: बिहार के ओबरा विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद झारखंड के सरायकेला पहुंचे लोजपा(आर) विधायक प्रकाश चंद्र का समाजसेवी राजेश साहू के नेतृत्व में लोगों ने भव्य स्वागत किया।
थाना चौक स्थित राजेश साहू के आवास के पास हुई कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रकाश चंद्र ने सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने यहां प्रसिद्ध छऊ नृत्य का भी आनंद उठाया।
कार्यक्रम में श्री मनोज साहू, सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, कलाकार,आम जनता की उपस्थिति रही। स्वागत कार्यक्रम के बाद विधायक प्रकाश चंद्र कुटुंब राजेश साहू के घर पहुंचे और अपने परिजनों से मिले।


Comments
Post a Comment