विश्व एड्स दिवस


*सरायकेला: जागरूकता कार्यक्रम ने एड्स से बचाव का दिया संदेश*

दीपक कुमार दारोघा 

सरायकेला: विश्व एड्स दिवस पर जिला मुख्यालय सरायकेला में निकली जागरूकता रैली।

स्वास्थ्य कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाला। सिविल सर्जन सरयू प्रसाद सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाया। रैली सदर अस्पताल पहुंची जहां प्रतिभागियों ने लोगों को ऐड्स से बचाव के प्रति संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनय कुमार स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल थे। इससे पहले सिविल सर्जन कार्यालय कॉन्फ्रेंस हॉल में एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम हुई। जिसमें चिकित्सा, स्वास्थ्य कर्मी, समाज कल्याण सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

इधर सीनी के स्वर्णपुर में भी मानव अधिकार सहायता संघ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। उक्त संघ के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन करवा ने जागरूकता अभियान चलाया और कहा एचआईवी जैसे  जानलेवा बीमारी से बचें। इम्यूनो डिफिशिएंसी वायरस से बचने के लिए सुरक्षित जीवन शैली अपनाएं। जागरूकता अभियान में सुनीता मुखी, संजू मुखी, कमला मुखी, कुषमा करुवा, कविता मुखी रोमनी मुखी,सुमन करुवा आदि शामिल थे।

Comments