*विधायक सविता महतो ने भादूडीह लैंप्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया उद्घाटन और कहा किसान अपने नजदीकी लैंप्स में ही धान का विक्रय करें*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिले में स्थापित सभी 27 धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर धान खरीद कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक चांडिल प्रखंड अंतर्गत भादूडीह लैंप्स लिमिटेड में धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन विधायक सविता महतो ने किया। इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने किसानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने किसानों से अपील की कि किसान अपने नजदीकी लैंप्स में ही धान का विक्रय करें तथा विचोलियों से सतर्क रहें। सूत्रों के मुताबिक विभिन्न धान क्रय केंद्रों में किसान पहुंचे थे। प्रशासनिक पदाधिकारी भी धान अधिप्राप्ति केंद्रों का निगरानी में सक्रिय देखे। सूत्रों ने यह भी बताया कि सरायकेला खरसावां जिला में विभिन्न धान अधिप्राप्ति केंद्र/लैंप्स पर किसानों द्वारा 15 दिसंबर को 343.48 क्विंटल धान विक्रय किया गया। सभी केंद्र पर धान क्रय कार्य निर्धारित दिशा निर्देश के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। जिले में स्थापित सभी धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर किसान समर्थन मूल्य रु.2450 प्रति क्विंटल पर धान का विक्रय कर सकते हैं।

Comments
Post a Comment