बाल दिवस


*सरायकेला: बाल दिवस में याद किए गये चाचा नेहरू, एसएनईएम स्कूल में हुई कार्यक्रम*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: स्थानीय सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर याद किए गये चाचा नेहरू।

शिक्षक, छात्र-छात्राओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों में चाचा नेहरू के नाम से परिचित पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। एवं उनके कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम में बताया गया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मौके में शिक्षक,छात्र-छात्राओं ने केक काटा एवं बाल दिवस की खुशियां बांटी। बाल दिवस पर स्कूल में क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।

 जिसमें स्कूल के बच्चों ने भाग लिया और अपना हुनर दिखाया। चाचा नेहरू के याद में गीत-संगीत, स्पीच कार्यक्रम भी हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक विद्याधर दास, रंजीत सेन गुप्ता, प्राचार्य प्रिय रंजन रथ, रविंद्र पति, प्रसून रथ, शंभू सामड़,मिता कवि, रश्मि महापात्र, दीपिका कर सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका, विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान हर्षोल्लास का माहौल रहा।

Comments