बिहार विधानसभा चुनाव की आंच झारखंड में भी


*घाटशिला सीट उप चुनाव में चाचा-भतीजा का रही चर्चा*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: बिहार विधानसभा की चुनाव हो या फिर झारखंड में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव हो एनडीए तथा महागठबंधन के प्रत्याशियों ने खूब प्रचार किया, चारों ओर चाचा-भतीजा की रही चर्चा।

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नितिश कुमार के अलावे विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव लोगों के बीच चर्चा में बने रहे। इन्हें चाचा-भतीजा भी कहा जाता है। निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के मुताबिक बिहार विधानसभा का प्रथम चरण में 6 नवंबर को 121 सीट में मतदान हुई। 11 नवंबर को 122 सीटों में मतदान होगी।
दूसरी ओर बिहार विधानसभा चुनाव की आंच झारखंड में भी रही। झारखंड के घाटशिला  उपचुनाव में खूब प्रचार प्रसार हुई। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाया। इसके प्रचार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी घाटशिला पहुंचे थे। इस चुनाव में भाजपा ने बाबूलाल सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भाजपा उम्मीदवार के प्रचार में घाटशिला पहुंचे थे।
इस दौरान राजनीतिक बयान बाजी भी हुई। पूरा चुनाव प्रचार में उम्मीदवारों के अलावे इन दोनों के बयानों पर लोगों का ध्यान केंद्रित रहा। लोग इन्हें चाचा भतीजा के रूप में भी जानते हैं। बताते चलें कि निर्वाचन आयोग के अनुसार घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मतदान 11 को होगा।

Comments