सरायकेला एसएनईएम स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी

 

*विज्ञान प्रदर्शनी में दिखा स्कूल के बाल वैज्ञानिकों का हुनर*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला हंसाहुडी स्थित सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में दिखा स्कूल के बाल वैज्ञानिकों की हूनर।

स्कूल के बाल वैज्ञानिक वैक्यूम क्लीनर, इकोलॉजिकल पार्क सहित कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट लिए प्रदर्शनी में शामिल थे। निर्णायक मंडली ने बाल वैज्ञानिकों की प्रस्तुति को देखा, निरीक्षण किया। निर्णायक मंडली में अवकाश प्राप्त सरकारी शिक्षक जगदीश महापात्र, श्री रमेश कवि, देवाशीष पति, मनोज पाणि, प्रदीप आचार्य शामिल थे। विज्ञान प्रदर्शनी के अलावे जूनियर बच्चों के लिए क्विज कंपटीशन भी हुई। जिसमें बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। इससे पहले विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू हुई। 

कार्यक्रम में अतिथि श्री जलेश कवि ने विद्यालय की प्रशंसा की। उन्होंने यहां बच्चों का हौसला बढ़ाया। और कहा कि जितने भी प्राकृतिक घटना होती है, कैसे होती है?क्यों होती है? इसी का अध्ययन को ही साइंस कहते हैं। उन्होंने कहा बच्चे जितने भी प्रोजेक्ट लाए हैं किसी न किसी रूप से प्रकृति से जुड़ी है। अतिथि श्री आर .सेन गुप्ता ने भी बाल वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया। अतिथियों में श्री विजय कुमार दुबे,श्री नीलांबर सिंहदेव की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक विद्याधर दास ने निर्णायक मंडली को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य के अलावे शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Comments