*सरायकेला:यूनिटी मार्च को लेकर जिला भाजपा हुआ सक्रिय, 19 को आदित्यपुर में व 20 को चांडिल में होगी कार्यक्रम,जुटेंगे भाजपा के दिग्गज*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: भारत के लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती देश में भारत सरकार द्वारा मनाई जा रही है। इस कड़ी में आने वाले दिनों में सरायकेला खरसावां जिला में भी एकता यात्रा (यूनिटी मार्च) निकलेगी।
जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित परिसदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला के दो स्थानों में कार्यक्रम तय है। उन्होंने कहा कि 19 को आदित्यपुर में कार्यक्रम होगी। आदित्यपुर का भ्रमण करते हुए एनआईटी में संपन्न होगी। जिसमें सांसद प्रदीप वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रहेंगे। प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय निर्माण संकल्प से प्रेरित यह कार्यक्रम युवाओं में एकता सद्भाव का संदेश देगा। एक भारत और आत्मनिर्भर भारत का संदेश लिए निकलेगी एकता यात्रा।
उन्होंने कहा कि रांची के सांसद एवं देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में चांडिल में 20 को यूनिटी मार्च(पदयात्रा) निकालेगी। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित विधायक उपस्थित रहेंगे।
मौके में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि यूनिटी मार्च राष्ट्रीय एकता के लिए संदेश देने का काम करेगा।
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, माय भारत की पहल से सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित इस राष्ट्रीय व्यापी कार्यक्रम के रूपरेखा के संबंध में जिला युवा पदाधिकारी सतीश जी ने भी कई जानकारी दी।

Comments
Post a Comment