*धनतेरस में मिट्टी के दीपक से सोना चांदी तक खरीदारी में लोग रहे मशगूल, कई प्रतिष्ठानों में हुई पूजा अर्चना*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में धनतेरस में लोगों का रुख खरीदारी की ओर रहा।
लोग कुम्हार द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीपक की खरीदारी करते भी दिखे। मार्केट में दो पहिया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में भी धनतेरस की भीड़ रही। बर्तन, सोना चांदी दुकानों में भी भीड़ रही। यहां तक की लोग झाड़ू खरीदने में भी मशगूल दिखे।
कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस से शुरू हुई इस दीपोत्सव में गई प्रतिष्ठानों में माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना हुई। भगवान धन्वंतरि की भी पूजा अर्चना हुई। धनतेरस में बाजार में रौनक रही।

Comments
Post a Comment