सरायकेला में दुर्गा उत्सव


*पूरी हुई शक्ति रूपिणी की नवमी पूजा रश्म, मंदिर,पूजा पंडालों में रही भक्त श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति उल्लास का रहा माहौल* 

*दीपक कुमार दारोघा*

 सरायकेला: दुर्गा पूजा उत्सव में जिला मुख्यालय सरायकेला में भक्त श्रद्धालुओं ने शक्ति रुपिणी की नवमी पूजा रश्म पूरी की।

इसको लेकर सुबह से ही मंदिर, पूजा पंडालों में भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

 यहां पैलेस के निकट पब्लिक दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में भी शक्ति रुपिणी की नवमी पूजा रश्म हुई। 

इंद्राटांडी में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा माता दुर्गा की नवमी पूजा रश्म पूरी हुई। शक्ति रूपिणी की पूजा अर्चना के लिए भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

धर्मशाला रोड (इंद्राटांडी) के निकट पूजा पंडाल में भी शक्ति रुपिणी की नवमी पूजा रश्म हुई। सरायकेला दुर्गा पूजा समिति के सदस्यगण पूजा उत्सव में सक्रिय रहे। 

गेस्ट हाउस के निकट बनी पूजा पंडाल में भी शक्ति रुपिणी की नवमी पूजा रश्म हुई। सनातनी दुर्गा पूजा कमिटी के सदस्यगण की सक्रियता रही। 

इधर बिरसा मुंडा स्टेडियम रोड के निकट हंसाहुड़ी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में भी भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्त श्रद्धालु नवमी पूजा अर्चना में जुटे रहे ।

पुराना बस स्टैंड के निकट मंदिर में भी भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सरकारी प्रयास से यहां माता दुर्गा की पूजा उत्सव आयोजित है। इस मंदिर में भी शक्ति रूपिणी माता दुर्गा की नवमी पूजा रश्म पूरी हुई।

दिन भर मंदिर,पूजा पंडालों में भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

 शाम को गेस्ट हाउस,हंसाहुड़ी के अलावा पैलेस के निकट संबंधित आयोजकों द्वारा संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोग गीत संगीत का आनंद लेने में मशगूल दिखे।

चारों ओर भक्ति उल्लास का माहौल रहा। विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय रही।

Comments