साप्ताहिक जनता दरबार


*सरायकेला:फरियादियों से मिले डीसी नितिश कुमार सिंह, सुनी समस्याएं, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: समाहरणालय में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह फरियादियों से मिले एवं उनकी समस्याएं सुनी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक जनता दरबार में प्रमुख रूप से गम्हरिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 की महिलाओं द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना अंतर्गत आवेदन करने के उपरांत भी लाभ से वंचित रहने की शिकायत की। गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयुष्मान भारत योजना से संबंधित वंचित लोगों को जोड़ने हेतु विशेष पंचायत शिविर आयोजित करने की भी मांग उठी। चांडिल अंचल कपाली क्षेत्र में भूमि सीमांकन एवं म्यूटेशन से संबंधित समस्या की बात आई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सानदावना सरायकेला में भवन, खेल मैदान एवं शौचालय  निर्माण जैसी जनहित से जुड़े समस्या की ओर भी लोगों ने ध्यान आकृष्ट किया। 

उपायुक्त ने संबंधित लोगों की समस्या सुनी एवं प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Comments