बढ़ रही कुड़मी आंदोलन का सियासी पारा


*कुड़मी को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर रेल टेका आंदोलन 20 को, आजसू पार्टी का मिला समर्थन*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: कुड़मी को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी समाज का 20 सितंबर को होने वाली रेलटेका डहर छेंका आंदोलन के मद्देनजर सियासी पारा बढ़ने लगा है।

यहां तक कि आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह संयोजक सत्यनारायण महतो टीम के साथ सरायकेला पहुंचे एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को बताया कि 20 सितंबर को जो रेल टेका डहर छेका है इसमें आजसू पार्टी के तरफ से पूरा समर्थन है। कुड़मी को एसटी में शामिल कराना कर्तव्य बनता है।

पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो ने कहा कि आजसू पार्टी राज्य में कुड़मी समाज को लेकर आज से नहीं जब से आजसू का जन्म हुआ तब से कुड़मी समाज के साथ खड़ा है। 20 सितंबर को रेल टेका डहर छेका कार्यक्रम में भी भागीदार होंगे। 

उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो हमेशा समाज के नेता को आगे बढ़ाने के लिए समाज के लिए मुहिम चलाते रहे हैं। समाज कल भी पार्टी के साथ था, आज भी पार्टी के साथ है। मौके में ओबीसी मोर्चा के संयोजक अंगूर महतो ने भी कुडमी समाज के हक अधिकार की बातें की। पार्टी के सुशेन महतो, गणेश महतो की भी सक्रियता रही।

बताते चलें कि पिछले साल भी कुड़मी समाज ने कुड़मी को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर रेल टेका डहर छेका आंदोलन किया था। इस बार सियासी पारा अभी से बढ़ने लगी है।

Comments