सरायकेला में याद किए गए दिशोम गुरु शिबू सोरेन


*दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की दसवीं में सरायकेला के बड़बील में भी हुई शोक सभा, लोगों ने किया श्रद्धांजलि अर्पित*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का दसवीं  जहां उनके गांव नेमरा (रामगढ़) में पालन हुआ वहीं सरायकेला के गांव बड़बील में भी निरेन सोरेन के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा में लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

आयोजित शोकसभा में लोगों ने 2 मिनट का मौन रखा। होड़ महासभा के पदाधिकारी, सदस्यगण भी उपस्थित थे। श्री निरेन सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सरायकेला के प्रति आदर सम्मान था।भोलानाथ सोरेन उनके सच्चे मित्र हुआ करते थे। जो पहले ही गुजर चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने सरायकेला को जो आदर सम्मान दिया था उसका प्रतिफल है कि लोग उन्हें याद कर रहे हैं।

 इससे पहले लोगों ने झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम में होड़ महासभा कमिटी के दाकिन हेंब्रम, सामु  किस्कु, सुरेश हेंब्रम आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Comments