*झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला प्रखंड एवं नगर कमिटी के संयुक्त तत्वाधान में शोकसभा आयोजित, दिवंगत शिबू सोरेन के कृतित्व को किया याद*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरायकेला नगर एवं प्रखंड कमिटी के संयुक्त तत्वाधान में सांसद जोबा माझी के सरायकेला स्थित कैंप कार्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने झामुमो संस्थापक दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के कृतित्व को याद किया एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा में झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला महांती ने कहा कि झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब हमारे बीच नहीं रहे। रामगढ़ के नेमरा गांव में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार हुई। हमने एक युग पुरुष को खो दिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री तथा सांसद शिबू सोरेन के कृतित्व को बयां किया।
मौके में पार्टी के व्यवसाय मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरि लोहार ने कहा कि एक ऐसा नेतृत्व जो ना कभी झुका, ना कभी थका। दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने हमें सिर्फ राजनीति करना नहीं सिखाया बल्कि उन्होंने हमें अपने लोगों से प्यार करना, उनकी तकलीफ को दूर करना और उनके हक अधिकारों के लिए हौसले से लड़ना सिखाया।
साहित्य और सांस्कृतिक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश कवि ने कहा कि गुरु जी ने झारखंड की भाषा, कला संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक किया। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेंब्रम ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवन एक संघर्ष था। उन्होंने पहले जमीदारों से फिर व्यवस्था से और देश की राजनीतिक सोच से संघर्ष की। आखिरकार उन्होंने झारखंड की सपना साकार किया। पार्टी के सरायकेला नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन हमारे बीच नहीं रहे। उनके बताए रास्ते पर चलकर उन्नत झारखंड बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इससे पहले उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दिवंगत शिबू सोरेन के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। और उनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण किया।
शोकसभा में पार्टी के युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमेश भोल, व्यवसाय मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सौरव साहू, किसान मोर्चा जिला महासचिव मुची राम महांती, अल्पसंख्यक मोर्चा के शहजाद आलम, के अलावे तपन कामिला, चंदन पटनायक, हेमंत सिंह, श्रीधर सिंहदेव, कृष्णा राणा मंटू आचार्य, सामू माझी, जोगेश्वर सरदार, मुकुंद दास, परशुराम बारिक, सिलाई बानरा, सुखलाल केराई, बुधु मंडल, सुनील साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment