अपर उपायुक्त जयवर्धन का कुचाई दौरा


*सरायकेला: एडीसी जयवर्धन पहुंचे कुचाई, किया प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं कल्याण अस्पताल का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला के अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन ने कुचाई प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अंचलाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रखंड भ्रमण के क्रम में उन्होंने कल्याण अस्पताल कुचाई का भी निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवा आपूर्ति, साफ सफाई की स्थिति का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Comments