झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का जाना झामुमो के लिए बड़ी झटका


*शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के साथ ही घाटशिला विधानसभा सीट हुआ रिक्त*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के साथ ही घाटशिला विधानसभा सीट हुआ रिक्त। अब इस सीट पर हो सकता है उपचुनाव।

सूत्रों के मुताबिक 62 वर्षीय रामदास सोरेन अपने घोड़ाबांधा जमशेदपुर स्थित आवास में बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद इनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। 15 अगस्त को उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। आखिर शनिवार को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार घोड़ाबांधा जमशेदपुर में हुई।

चर्चा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जहां एक अभिभावक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को खो दिया वहीं 10 दिन के अंदर पार्टी के एक विधायक रामदास सोरेन(मंत्री) को भी खो दिया। यह झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए बड़ी झटका है।

Comments